मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए जॉर्ज कुरियन का नामांकन, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा रहे मौजूद

MP: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे जिन्होंने कुरियन को शुभकामनाएं दी।
jorj

MP: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज भाजपा उम्मीदवार के रूप में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। आपको बता दें, यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लोकसभा चुनाव में गुना सीट से जीत हासिल करने के बाद खाली हुई थी। जिसके चलते सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा के लिए यह चुनाव 3 सितंबर को विधानसभा में होगा। विधानसभा में भाजपा की स्थिति को देखते हुए जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूं।”

जॉर्ज कुरियन का अनुभव बीजेपी को दिलाएगा फायदा: वीडी शर्मा

जॉर्ज कुरियन के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा, मध्य प्रदेश में न केवल तमिलनाडु बल्कि केरल के एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का फायदा निश्चित रूप से मध्य प्रदेश बीजेपी को मिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1001084823″]

डॉ मोहन यादव ने कहा

जॉर्ज कुरियन के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “केरल और मध्य प्रदेश का एक विशेष नाता है, क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे और अब एक वरिष्ठ नेता केरल से राज्यसभा के लिए नामांकित हो रहे हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत ही गर्व की बात है।”

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews