क्या मोक्ष गरीबों का ही होता है, VIP का क्यों नहीं, क्या भगवान को भी VIP से नफरत है, केके मिश्रा के सरकार पर तंज

आपको बता दें बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों को लेकर बयान दिया था कि महाकुंभ में जिनकी मृत्यु हुई है वे सीधे मोक्ष को प्राप्त हुए हैं क्योंकि वह गंगा के किनारे मरे हैं।
mahakumbh 2025

महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन पर एक बार फिर कांग्रेस ने निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की सूची और संख्या सार्वजनिक न करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। के के मिश्रा ने अपने इस पोस्ट में बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के मोक्ष वाले बयान को लेकर तंज कसा है।

मिश्रा ने अपने इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर क्यों मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत की सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मिश्रा ने इस सूची को सरकार और प्रशासन द्वारा मोक्ष करवाई गई सूची कहा है।

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर पलटवार

उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा है कि क्या “मोक्ष ग़रीबों का ही होता है,VIP का क्यों नहीं,क्या भगवान को भी VIP से नफ़रत है! सरकार पर सवाल उठाते हुए मिश्रा ने पूछा है कि क्या सूची की मांग करना अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की छवि धूमिल करना है?

PM मोदी पर साधा निशाना

मिश्रा ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा की लगता है प्रधानमंत्री मोदी इन्हीं सवालों के जवाब लेने 12 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं जहां वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इन सवालों का जवाब लेकर लौटेंगे।

महाकुंभ के संतों से सवाल ( Mahakumbh 2025)

कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने इस मुद्दे को लेकर देश के दिग्गज संतो को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने अवधेशानंद, रामानंदाचार्य सहित देश के दिग्गज संतों पर इस मामले को लेकर सवाल ना करने को लेकर निशाना साधते हुए सवाल किया है की क्या यह दिग्गज संत जन इन दिनों देश या महाकुंभ में उपस्थित नहीं है?

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews