MP के 100 गांवों की जमीन अधिग्रहण कर बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 3 राज्यों को जोड़ेगा

ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जल्द बनेगा, जो मध्यप्रदेश, यूपी और राजस्थान को जोड़ेगा। 88.4 किमी का ये सिक्स-लेन हाईवे 4,263 करोड़ में तैयार होगा। ग्वालियर-मुरैना के 100, आगरा के 14 और धौलपुर के 30 गांवों की जमीन ली जाएगी। नवंबर 2025 से काम शुरू हो सकता है। ये हाईवे सफर, पर्यटन और एमपी के विकास को बढ़ावा देगा।
madhya-pradesh-gwalior-agra-greenfield-expressway-news

Greenfield Expressway : मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को जोड़ने वाला ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जल्द शुरू होने वाला है। 88.4 किमी लंबा ये सिक्स-लेन हाईवे 4,263 करोड़ की लागत से बनेगा। इसके लिए एमपी के ग्वालियर और मुरैना के 100 गांवों, यूपी के आगरा के 14 गांवों और राजस्थान के धौलपुर के 30 गांवों की जमीन ली जाएगी। किसानों को 220 करोड़ का मुआवजा मंजूर हो चुका है।

किसानों को मुआवजा आवंटन के साथ ही होगी निर्माण की शुरुआत

NHAI और जीआर इंफ्रा इस प्रोजेक्ट को मिलकर अंजाम देंगे। किसानों की मुआवजे को लेकर कुछ शिकायतें थीं, जो अब सुलझ गई हैं। पैसा जल्द बंटेगा और नवंबर 2025 से निर्माण शुरू हो सकता है। ये हाईवे न सिर्फ सफर को आसान करेगा, बल्कि इलाके की तरक्की में भी बड़ा रोल निभाएगा।

ये एक्सप्रेसवे ताजमहल जैसी जगहों तक पहुंच आसान करेगा, जिससे एमपी में पर्यटक बढ़ेंगे। साथ ही, निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। NHAI को बस जमीन अधिग्रहण का काम बाकी है, बाकी सारी मंजूरी मिल चुकी है।

सिक्स-लेन हाईवे की खास बातें

ये नया हाईवे बिना रुके ग्वालियर से आगरा तक सफर आसान करेगा। मुरैना या धौलपुर जाने वालों के लिए पुराना फोर-लेन रोड भी 2026 तक दुरुस्त हो जाएगा। ये प्रोजेक्ट एमपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

जानिए अनुमानित समय सीमा और कब तक बन कर तैयार हो जाएगा ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ?

अगले छह महीनों में जमीन और फंडिंग का इंतजाम हो जाएगा। साथ ही पुराने ग्वालियर-आगरा रोड की मरम्मत भी चल रही है। ये प्रोजेक्ट एमपी को इन्फ्रास्ट्रक्चर में नया मुकाम दिलाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews