IAS Transfer: राज्य में फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

30 अप्रैल को जबलपुर कमिश्नर के पद से अभय कुमार वर्मा रिटायर हो गए है, उनकी जगह वर्ष 2007 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को पदस्थ किया है।भदौरिया फिलहाल अनुसूचित जाति विकास आयुक्त और प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के पद पर पदस्थ हैं।
ias transfer 2025

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।राज्य की मोहन यादव सरकार ने 4 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इनमें सबसे अहम नाम 2006 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया का है, जिन्हें जबलपुर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। जबलपुर संभाग आयुक्त का पद 9 दिन से रिक्त था।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 मई 2025 को जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी संकेत एस. भोंडवे को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया गया है। 2006 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया, जो अब तक आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास और प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को आयुक्त, जबलपुर संभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

2 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार

2013 बैच की मीनाक्षी सिंह, उप सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास एवं प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2008 बैच के सिबि चकवर्ती, जो अब तक मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर अब प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews