मध्यप्रदेश में मानसून को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियो को दिए ये निर्देश, प्रदेशवासियों से सावधान रहने की अपील

कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। बारिश का मौसम आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़, जलभराव और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
CM Dr Mohan Yadav

Coldrif Syrup Ban

मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है और कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस मौसम में सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों को भी बारिश को लेकर पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किए हैं।

सीएम ने सभी कलेक्टर्स और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ या भारी बारिश के कारण नागरिकों को कोई परेशानी न हो।। नाले, रपटे, पुल-पुलिया और अन्य जोखिम वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को जलभराव, बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए त्वरित राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, मुख्यमंत्री ने की अपील

मध्यप्रदेश के कई जिलों में मॉनसून की झमाझम शुरु हो चुकी है। तपती गर्मी के बाद बारिश की फुहारों ने लोगों को राहत दी है। लेकिन साथ ही कई स्थानों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से भी उन्होंने अपील की कि सभी सावधानी बरतें।

अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी को सावधान रहने की सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं प्रदेश के सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर रहा हूं कि किसी भी जिले में नागरिकों को परेशानी न हो। जो रपटे छोटे पुल पुलियां जहां डूबने की संभावना रहती है, वहां भी अतिरिक्त सावधानी रखें। जानमाल के नुकसान की कोई घटना न हो  इसका प्रयास रहे। मैं आम नागरिकों से भी अपील करता हूं कि आवागमन के समय जहां बारिश का पानी बढ़ रहा है, वहां जाना अवॉइड करें क्योंकि इसमें जान का जोखिम हो सकता है। अब स्कूल भी खुल गए हैं, छोटे बच्चे भी स्कूल जाएंगे..सबका ध्यान रखें। वैसे तो सब जागरूक है लेकिन फिर भी इस बारिश में यथायोग्य सावधानी रखेंगे तो वर्षा का मौसम सबके लिए फलदायी और शुभदायी होगा। इस बार मॉनसून थोड़ा पहले भी आया है। सरकार ने पर्याप्त इंतज़ाम किए हैं लेकिन आपसे भी अपील है कि आप सब अपने अपने स्तर पर सावधानी रखें।”

एमपी में बारिश का दौर शुरु

बता दें कि मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 16 जून को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया। आगामी सप्ताह में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है..खासकर मध्य, पूर्व और दक्षिणी जिलों में। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला कलेक्टरों और आपदा प्रबंधन दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगमों को विशेष तैयारियां करने को कहा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews