दिल्ली में धमाके के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, डीजीपी कैलाश मकवाना ने जारी किए निर्देश

दिल्ली में एक धमाके की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना खुद पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी जिलों के एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली में धमाके के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, डीजीपी कैलाश मकवाना ने जारी किए निर्देश

भोपाल: राजधानी दिल्ली में हुए एक धमाके के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी), पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जोन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना खुद हालात पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। डीजीपी मकवाना लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ी

जानकारी के मुताबिक इस हाई अलर्ट के तहत राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस बलों को गश्त तेज करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews