MP Weather : आज सक्रिय होगा नया सिस्टम, एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा-आंधी, 10 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम

MP Weather

MP Weather Update Today : मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते 10 मार्च बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। द्रोणिका के कारण अरब सागर से लगातार नमी आने के चलते मंगलवार को एक दर्जन जिलों में बारिश की संभावना है। वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इधर, सीएम डॉ मोहन यादव ने कलेक्टरों को ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए है।

आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च से फिर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, वही द्रोणिका की वजह से अरब सागर से लगातार नमी भी आ रही है, जिसके चलते आज मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और डिंडोरी,पांढुर्णा, मंडला, दमोह और बालाघाट सहित कई इलाकों में बारिश के भी आसार है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसके आगे बढ़कर आज रात तक उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि इसका मप्र के मौसम पर ज्यादा असर नहीं होगा।  फिलहाल 10 मार्च तक मौसम ठंडा गर्म बना रहेगा, जिसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बरकरार रहेगा। 15 माार्च के बाद दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews