MP Weather : नए सिस्टम से फिर आएगा मौसम में बदलाव, 13 मार्च से छा सकते है बादल, बारिश के भी संकेत, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP Weather

MP Weather Update Today : आगामी चार दिन तक मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा । तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी पड़ेगी, हालांकि रात में ठंडक बनी रहेगी।13-14 मार्च के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रिय के चलते उत्तरी हिस्से में बादल छाएंगे और कहीं कहीं बारिश होने का भी अनुमान है। मंगलवार बुधवार को जबलपुर में हल्के बादल और संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश में क्षोभमंडल के निचले स्तर में पूर्वी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा और गर्मी का अहसास होगा। तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। भोपाल में 12 मार्च तक तेज गर्मी का असर रहेगा। 11-12 मार्च को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। ग्वालियर चंबल में भी बादल छा सकते है।20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद गर्मी होने लगेगी।मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है, ऐसे में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।हवाओं का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है, जिससे वातावरण में नमी कम होने लगी है और तापमान में बदलाव हो रहा है और तपिश बढ़ने लगी है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितना रहा तापमान?

  • भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 14.8 डिग्री, इंदौर का अधिकतम पारा 32.2 डिग्री, न्यूनतम 14.3, ग्वालियर में अधिकतम पारा 27.5 और न्यूनतम पारा 12.0, जबलपुर में अधिकतम पारा 31.0 डिग्री, न्यूनतम 13.4, जबकि उज्जैन का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री रहा और न्यूनतम पारा 15.0 डिग्री दर्ज किया गया।
  • रीवा की रात सबसे सर्द रही। रायसेन का न्यनूतम पारा 9.8 डिग्री तो अधिकतम पारा 29.0 रहा। पचमढ़ी में 28.6-10.2, सीधी 29.4, 13.4, खजुराहो 29.4-11.5, टीकमगढ़ 29.8-16.2, सतना 30.4-13.4, , गुना 31.2-15.6, सागर 31.4-14.5, उमरिया 31.8-13.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा का तापमान 32.1-15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • , खरगोन 33.0-14.4, शाजापुर 33.2-14.4, धार 33.3-13.4, बैतूल 33.5-15.4, मंडला 34.0-13.5, खंडवा 34.1-14.0, रतलाम 34.2-14.2, दमोह 34.2-15.0, नर्मदापुरम 35.0-19.3 और नरसिंहपुर का अधिकतम पारा 35.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews