मध्य प्रदेश तक फैले हैं Mahadev Satta App के तार, मुंबई-भोपाल सहित कई ठिकानों पर जारी ED की छापेमारी

Mahadev Satta App

Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ED यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कार्रवाई की गई है। ED की टीम ने इस मामले को लेकर भोपाल, मुंबई और कोलकाता समेत अन्य शहरो में आज छापेमारी की कार्रवाई की।

Mahadev Satta App

बड़ी बात ये है कि अब तक इस कार्रवाई में 417 करोड़ रुपये की आय जब्त की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में कई आपत्तिजनक सबूत भी टीम के हाथ लगे हैं। अभी भी टीम द्वारा कई ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। हालांकि अभी तक विभागीय टीम द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि मिले सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mahadev Satta App

इतना ही नहीं इस मामले को लेकर रायपुर के भिलाई में भी ED द्वारा कार्रवाई की गई है। दरअसल प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत रायपुर और दुर्गा के वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर और जमीन कारोबारी पर ED ने शिकंजा कसा है। इतना ही नहीं चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी की दो बार रिमांड ली जा चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews