Mahakal Express Bus : जुलाई से शुरू होगी महाकाल भस्म आरती एक्सप्रेस बस, यहां जानें डिटेल्स

mahakal express bus

Mahakal Express Bus : जुलाई महीने में सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में महाकाल के दर्शन के लिए हजारों भक्तों उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाते हैं। भक्तों की सुविधा को देखते हुए जुलाई के महीने से उज्जैन नगर निगम की महाकाल भस्म आरती एक्सप्रेस बस शुरू की जा रही है। ऐसे में भक्तों को अब ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह सावन के महीने में आसानी से महाकाल भस्म आरती एक्सप्रेस बस से उज्जैन जा सकेंगे।

Mahakal Express Bus : भस्म आरती से पहले पहुंचा देगी उज्जैन

खास बात ये है कि यह बस रात 2:00 बजे इंदौर बस स्टैंड से चलकर रात 3:00 महाकाल मंदिर पार्किंग तक पहुंचा देगी। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस बस का किराया कितना होगा या फिर इसके साथ और क्या सुविधा मिलेगी। लेकिन इंदौर के भक्तों के लिए यह बस काफी ज्यादा सुविधाजनक साबित होने वाली है। अभी शुरुआत में इसके लिए 2 बसें चलाई जाएंगी। अगर अच्छा रिस्पांस प्राप्त हुआ तो बस की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

उज्जैन दर्शन बस भी होगी शुरू

इतना ही नहीं 5 उज्जैन दर्शन बस की भी शुरुआत जुलाई महीने से की जा रही है। नानाखेड़ा बस स्टैंड और देवास गेट बस स्टैंड से इस बस में भक्त बैठ सकेंगे। ये बस भक्तों को उज्जैन के जंतर-मंतर, चिंतामन गणेश, महाकालेश्वर मंदिर, गढ़कालिका माता मंदिर, भर्तृहरि गुफा, कालभैरव मंदिर, महर्षि सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ मंदिर के साथ कई जगहों पर घुमाएगी और दर्शन करवाएगी। खास बात यह है कि भक्तों की सुविधा को देखते हुए जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की सौगात भी प्रशासन देने वाला है। जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर स्कूटर दिलवाए जाएंगे। इसके लिए वेंडर का चयन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews