मैहर में बेकाबू हुआ जंगली हाथी, भीड़ को देख गाय पर किया हमला, वन विभाग की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

मैहर जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले पांच दिनों से जंगली हाथी इधर-उधर घूम रहा है। सोमवार की रात भीड़ को देखकर ये बेकाबू हो गया। इस दौरान उसने एक गाय को पैरों से कुचल दिया।
Maihar

मैहर जिले के अमरपाटन इलाके में पिछले 5 दिनों से एक जंगली हाथी को दहशत देखने को मिल रही है। लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है यह हाथी सोमवार की रात चोरखरी गांव के पास पहुंचा। यहां पर जब उसने लोगों को भीड़ देखी तो वह बेकाबू हो गया।

गांव के पास आए हाथी को देखने के लिए एक के बाद एक लोगों की भीड़ लगती जा रही थी। इतने लोगों को देखकर हाथी घबरा गया और बेकाबू होकर उसने गाय पर हमला कर दिया। हाथी के पैर से कुचले जाने की वजह से गाय की मौत हो गई। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाकर रखना और सतर्क रहने की सलाह दी है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से निकला था हाथी

बता दें कि कॉलर आईडी वाला यह नर हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से निकला था। 28-29 अक्टूबर की रात यह बाणसागर डैम को पार कर मैहर जिले के रामनगर इलाके में पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार इसकी लोकेशन बदल रही है। पिछले 5 दिनों से वन विभाग की टीम ने इस पर नजर बना रखी है। इसे आबादी वाले इलाके से दूर रखने की कोशिश चल रही है।

रहवासी इलाके से दूर रखने की कोशिश

इस बारे में जानकारी देते हुए अमरपाटन रेंजर ने बताया कि हाथी फिलहाल ओबरा गांव इलाके में है। कॉलर आईडी से लोकेशन ट्रेस कर लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी उसे रहवासी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

हाथी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और अलग-अलग इलाकों में जा रहा है। ऐसे में वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह कहा गया है कि अगर हाथी दिखाई देता है तो उसके आसपास भीड़ लगाने या उसके करीब जाने की कोशिश बिल्कुल ना करें। ये भी कोशिशन ना करें कि आप उसे भगा सकते हैं। हाथी दिखता है तो उससे सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग को सूचित करने को कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews