MP में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में 4 की मौत, खिलौने की तरह बिखरी कार

MP में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में 4 की मौत, खिलौने की तरह बिखरी कार

मंडला, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला जिले में आज सुबह 11 दिसंबर 2021 को भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।कार सवार छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बताए जा रहे है।सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को New Year गिफ्ट, बढ़े हुए DA का होगा नकद भुगतान, दिसंबर में बढ़कर आएगी सैलरी!

हादसा NH-30 पर मोतीनाला थाना इलाके के मनोहरी में हुआ है।यहां एक ट्रक मंडला से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी एक कार रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही थी, इसी दौरान दोनों में जोरदार भिंडंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार खिलौने की तरह बिखर गई और मौके पर ही कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा जिले के रहने वाले थे।हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसा आखिरकार कैसे हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, वही पुलिस (Mandla Police) ने परिजनों को सूचित कर दिया है। अपडेट जारी 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews