Mandsaur News: आदिवासी महिला का शारीरिक शोषण, पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दिया वारदात को अंजाम

Mandsaur News: आदिवासी महिला का शारीरिक शोषण, पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दिया वारदात को अंजाम

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मध्यप्रदेश के मंदसौर (mandsaur) में एक शादीशुदा युवक (married man) द्वारा आदिवासी महिला (tribal woman) से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (rape) करने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल (love affair) में फंसा कर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया।  पुलिस ने आरोप पंजीबद्ध करते हुए आरोपी (accused) के खिलाफ धारा 376 एवं sc-st एक्ट के तहत मुकदमा (case) दायर कर लिया है l पुलिस (police) ने आरोपी को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है और पूछताछ कर रही है l

मामला मंदसौर जिले के भानपुरा का है। जहां ओसरना गांव निवासी सुरेश नायक पर आदिवासी महिला को प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा देते हुए उसका डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशे से सफाईकर्मी है l इसके साथ वह खदानों में मजदूरों की आवश्यकता होने पर मजदूरों को लाता है l इसी बीच सुरेश नायक जिला झाबुआ के सांदला निवासी महिला को मजदूरी के लिए औसरना में खदानों मे काम के लिये लाया था l इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया l पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे शादी का झांसा देते हुए विगत डेढ़ साल से शारीरिक संबंध बना रहा थाl यह बात जब आरोपी की पहली पत्नी को पता चली तो उसने आरोपी के साथ रह रही आदिवासी महिला से विवाद किया और घर से निकाल दिया l

यह भी पढ़ें… Indore: बीते 24 घंटे में 800 का महाआंकड़ा, 3 की मौत, LOCKDOWN के मुहाने पर इंदौर!

इसके बाद पीड़ित महिला भानपुरा थाने पहुंची और उसने आरोपी सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई l पीड़िता का कहना है कि “सुरेश ने मुझे मजदूरी के बहाने यहा लाकर शादी करने का लालच दिया और विगत डेढ़ साल से मेरे साथ शारीरिक सम्बंध बनाकर शोषण करता रहा l’ पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी सुरेश के खिलाफ धारा 376 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर विवेचना में लिया है l फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ का रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews