Mandsaur News : भारतमाला परियोजना को क्षतिग्रस्त करने की नाकाम कोशिश, दो आरोपियों पर लगी रासुका

Mandsaur News : भारतमाला परियोजना को क्षतिग्रस्त करने की नाकाम कोशिश, दो आरोपियों पर लगी रासुका

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई की गई है जहाँ भारत माला परियोजना के तहत बनाए जा रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को गांव बनी के पास विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था इस मामले के दो आरोपी सुल्तान सिंह और रमेशचन्द्र ओढ के खिलाफ एनएसए (रासुका) की कार्रवाई की गई।

यह है मामला

बता दें कि देश की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 8 लेन 515/1R की पुलिया क्षतिग्रस्त करने के आरोप में इनके विरुद्ध जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड सीनियर हाईवे इंजीनियर नेमीचंद सिंघाडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी शिकायत में इंजीनियर ने बताया कि मैं वर्तमान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण और मेंटेनेंस का कार्य देख रहा हूं। मुझे सूचना प्राप्त हुई कि एक्सप्रेस वे पर बने अंडर ब्रिज को विस्फोट कर सुल्तान सिंह ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।

नेमीचन्द्र सिंघाडिया की रिपोर्ट पर शामगढ पुलिस ने लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का मामला कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना में पाया कि आरोपी रमेशचन्द्र ओढ जिसके पास उच्च विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन को विस्फोट करने की मशीन (एयर क्रम्प्रेशर) है। किसी प्रकार का कोई लाइसेंस और वैध दस्तावेज नहीं है। रमेशचन्द्र ​​​​​​​ने आरोपी सुल्तान सिंह का सहयोग किया है। इसलिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए रासुका के तहत NSA की कार्रवाई की गई।
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841634798″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews