Indore News : दूषित दूध से हुई बच्चों की मौत की खबर भ्रामक, सामने आए डॉक्टर्स के बयान

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुधमुंहे कई बच्चों की खराब दूध पीने की वजह से मौत हो गई। आपको बता दे ये मामला भ्रामक है, इस मामले को लेकर जब जांच की गई तो ये बात सामने आई कि बच्चों की मौत खराब दूध पीने की वजह से नहीं हुई।

बच्चों की मौत के बाद हुए हंगामे को लेकर एमटीएच अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स सुनील आर्य ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि आज जिन दो बच्चों की मौत हुई है वह इन्फेक्शन का शिकार थे। जिन दो बच्चों की मौत हुई इसमें एक बच्चा रेफर हो कर आया था और दूसरे बच्चे का जन्म एमटीएच में हुआ और आज जिन बच्चों की मौत हुई है वो बच्चे कमजोर थे। अस्पताल में दूध पीने से हुई मौत की बात से अस्पताल प्रबंधन और मौके पर पहुंचे एसडीएम ने इंकार किया। पिछले 24 घंटे में दो बच्चों की मौतें होना अस्पताल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है।

एमटीएच अस्पताल में बच्चे की हुई मौत के मामले में अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा ने मीडिया में फैली भ्रामक जानकारी का खुले तौर पर खंडन करते हुए आज हुई बच्चे की मौत को बच्चे का कमजोर होना बताया। मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि दूध पीने मोत हुई इस बात का भी खंडन संभागायुक्त ने किया। साथ ही 15 बच्चों की मौत की भ्रामक खबर का भी खंडन कमिश्नर ने किया।

[dgv_vimeo_video id=”842810031″]

डॉक्टर सुनील आर्य सीनियर डॉक्टर एमटीएच ने बताया

[dgv_vimeo_video id=”842796515″]

डॉ संजय दीक्षित अधिष्ठाता महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर ने कहा

[dgv_vimeo_video id=”842797099″]

अभय बेडेकर एसडीएम ने कहा

[dgv_vimeo_video id=”842797341″]

ये हुआ था मामला

[dgv_vimeo_video id=”842780336″]

जानकारी के मुताबिक, पहले ये खबर आई थी कि दूषित दूध पीने की वजह सी 6 मासूमों की जान चली गई। कहा जा रहा था कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने स्पष्ट किया था कि एमटीएच में ऐसी कोई घटना नहीं हुई हैं। कलेक्टर द्वारा मौक़े जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारी मौके पर अस्पताल भेजा गया है वहीं इस मामले की जांच भी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews