Indore : गंगवाल बस स्टैंड के सामने भीषण अग्निकांड, दूर-दूर तक लपटे आई नजर

indore, fire

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के सामने के रेस्टोरेंट में आज तक पर भीषण अग्निकांड हो गया। जिसकी वजह से पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। हालांकि, अब तक किसी को भी कोई हानि नहीं हुई है।

लेकिन दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास का कुछ भी नजर तक नहीं आ रहा था। आग को बुझाने के लिए फायर कंट्रोल रूम से कई दमकल की गाड़ियां बुलाई गई।

Must Read : सोशल मीडिया पर छाया Kajal Agarwal का एक्शन अवतार, देखें वायरल वीडियो

indore

आपको बता दे, गंगवाल बस स्टैंड के सामने स्थित श्रीजी भोजनालय में आग लगी। आज इतनी भीषण थी कि सुचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़िया आ गई। कई लोगों ने इस मामले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

हालांकि थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन धुंआ तो उतना ही था। करीब पांच हजार लीट पानी इस आग को बुझाने के लिए इस्तेमाल लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews