विदिशा में बदमाशों की अड़ीबाजी, रुपए ना देने पर युवक को मारा चाकू

विदिशा में बदमाशों की अड़ीबाजी, रुपए ना देने पर युवक को मारा चाकू

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा (Vidisha) के विवेकानंद चौराहे पर अड़ीबाजी और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां पर एक होटल से खाना खाकर जा रहे दो युवकों पर चार बदमाशों ने डरा धमकाकर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश युवकों से पैसे की मांग कर रहे थे और जब उन्होंने मना कर दिया तो मारपीट कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया।

ये वारदात रात के समय की है और सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुखर्जी नगर के रहने वाले बालेश्वर और नीलू विवेकानंद स्थित होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वहां पर कुछ युवक केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे। उन युवकों ने इन दोनों से पैसे की मांग की जब इन्होंने मना किया तो बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। युवक बालेश्वर के साथ मारपीट कर रहे थे तभी नीलू दौड़ कर मदद मांगने के लिए होटल में गया। इतने में इन बदमाशों में से एक ने बालेश्वर के पेट में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Must Read- दिवाली से पहले पकड़ी गई पटाखा कारोबारियों की चोरी, 22 जिलों में की गई छापेमारी

घटना के बाद घायल बालेश्वर को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका ऑपरेशन हुआ। जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शिकायत के आधार पर मयूर अंकित चोटी राइडर और अमन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews