
इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश के नम्बर 1 स्वच्छ शहर इंदौर की फिजा में साम्प्रदायिक दंगा (Communal riot) भड़काने के आरोप को लेकर की गई पुलिस (Indore Police) तफ्तीश के दौरान चार लोगों की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने चार अरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर उनके मोबाइल को खंगालना शुरु कर दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया के अलग – अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर अलग – अलग स्थानों पर हंगामा खड़ा कर उसे दंगों में तब्दील करने की कोशिश की थी। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खजराना से 2, रानीपुरा से 1 और लसूड़िया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दंगा भड़काने के मामले के प्रकरण दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें – जन्माष्टमी: 100 करोड़ के मोती, माणिक,पन्ने,गहनों से सजे श्री राधा कृष्ण! सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग और डाटा मिला जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि आरोपी उग्र मानसिकता के शिकार है और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हालांकि पुलिस ने स्पष्ट रूप से इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आरोपियों में किन देशों से संबंध थे और वो आखिर में किस तरह से काम करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें – MP Politics : कांग्रेस में Reach-100 टीम का गठन, जारी की लिस्ट
गृहमंत्री ने अल्तमस खान के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर दिया बड़ा बयान
हालांकि, कोर्ट में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों को पेश किया जा रहा है लेकिन इसके पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर अल्तमस खान नामक आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात की है।
इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और @asadowaisi की पार्टी से जुड़े आरोपी अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं।
अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था। pic.twitter.com/CqOfnr3Z22— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 30, 2021
https://vimeo.com/594541606
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

