Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि और गेहूं उपार्जन में किसानों को बोनस समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 बजे मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । इस बैठक में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि और गेहूं उपार्जन में किसानों को बोनस समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है ।

इसके अलावा नगरीय विकास आवास विभाग, PWD, ग्रामीण विकास विभाग समिति विभागों के प्रस्ताव पर विचार मंचन होगा।इसके अलावा सीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक के बाद गृह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा करेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे सीसीआईपी की बैठक, 2 बजे गृह विभाग और लोक अभियोजक संचालनालय (मंत्रालय) की समीक्षा और दोपहर 3.30 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (मंत्रालय) की समीक्षा करेंगे। अंत में मुख्यमंत्री शाम 6 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Mohan Cabinet Meeting में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?

  • प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि का प्रस्ताव। यह 40 से बढ़कर 50 वर्ष करना प्रस्तावित किया गया है।
  • गेहूं उपार्जन में किसानों को दिए गए 165 रुपये प्रति क्विंटल के बोनस के लिए 604 करोड रुपये का प्रस्ताव।
  • 254 सहकारी समितियां के गठन का प्रस्ताव ।
  • नर्सिंग काउंसिल एक्ट में संशोधन ।
  • लोक निर्माण विभाग के कई  प्रस्तावों पर चर्चा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews