
Ladli Behna Yojana
Ladli Bahna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में आए 1000 रूपये बैंक में पहुंचते ही गायब हो गई। इसका खुलासा तब हुआ जब सिरोल की सीमा मित्तल बैंक पहुंचीं। दरअसल, उनके पास 1000 रूपये का मैसेज आया था जिसे देख कर वह बेहद खुश हुई। लेकिन जब वह उन पैसों को बैंक से निकालने के लिए पहुंचीं तो उन्हें पता चला की बैंक वालों ने ही पैसे कट कर लिए। ये इसलिए किया गया क्योंकि उनके बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं था। इतना ही नहीं उनपर 13 हजार रुपये की पेनल्टी भी लगा दी गई।
Ladli Bahna Yojana : कई महिलाओं के खातों से कटे पैसे
इसके अलावा चन्द्रबदनी की रहने वाली एक महिला के खाते से भी 400 रूपये बैंक वालों ने बीमे के लिए काट लिए। वहीं दूसरी ओर सिंधिया नगर की एक महिला के खाते भी पैसे आए लेकिन बैंक वालों ने उन पैसों काट लिए। इसके लिए महिलाओं ने शिकायत की लेकिन बैंक वाले उन्हें सही से जवाब नहीं दे रहे हैं। पैसे मिलने की खुशी महिलाओं की कुछ ही सेकेंड में खत्म हो गई।
इतना ही नहीं उन्हें ये भी जवाब वापस नहीं मिल रहा है कि इस योजना के पैसे उन्हें वापस मिलेंगे या नहीं। जैसा कि आप सभी जानते हैं 10 जून से मुख्यमंत्री ने इस योजना पैसे खाते में डालना शुरू किया था। सभी पात्र महिलाओं के खातों 1000 रूपये डाले गए। उनमें से अधिकांश को इसका लाभ नहीं मिल सका। इसको लेकर महिलाऐं काफी ज्यादा परेशान है। जल्द ही उनकी परेशानी का समाधान सरकार और बैंक प्रबंधन ला सकती हैं।
