Morena News- ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने चलाने वालों पर एक्शन

Morena News- ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने चलाने वालों पर एक्शन

मुरैना, संजय दीक्षित। शहर की बिगड़ते यातायात (Traffic) को सुधारने और नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए शनिवार को पुलिस ने मुरैना में चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक के नियमों (Traffic Rules) का पालन करने की समझाइश भी दी और जो जान बूझकर नियम तोड़ते मिले उनके खिलाफ चलानी  कार्रवाई भी की।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे (SP Sunil Kumar Pandey) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह (ADSP Dr Hansraj Singh) के निर्देशन में यातायात थाना पुलिस ने थाने के सामने शनिवार को सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में बाइक पर तीन सवारी, बिना हैलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।  इसके साथ ही पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर भी चालानी कार्रवाई की गई।  पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर तेज आवाज में डेक बजाकर चलाने वालों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण कानून के तहत कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें – अब सुअर, बकरी के भी होंगे आधारकार्ड, कर्मचारियों ने जताया विरोध

यातायात थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में कुछ असामाजिक तत्व के लोग वाहनों के साइलेन्सरों को मॉडिफाइड करने के बाद दिनदहाड़े पटाखे फोड़ने जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे शांति भंग होती हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जा रही हैं। जगह जगह चैकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews