मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में लगी भीषण आग, बच्चों को निकाला सुरक्षित

morena

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में बुधवार को आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिला अस्‍पताल के SNCU वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस वार्ड में नवजात बच्चों को भर्ती रखकर इलाज किया जाता है। वहीं मौके पर कोहराम मच गया। अस्पताल में अफरा-तफरी सी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें देखकर उस पर काबू करने के प्रयास शुरु करते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर एक घण्टे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया।

[dgv_vimeo_video id=”899488319″]

गौरतलब है कि अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के द्वारा तुरंत बच्चों को समय रहते दूसरे वार्ड में स्विफ्ट किया गया। वहीं अस्पताल में रखें लाखों रुपए के महंगे उपकरणों को भी तुरंत कमरे से बाहर निकाल लिया गया। और समय रहते आग पर काबू पाया गया। हालांकि गनीमत यह रही है कि किसी प्रकार से कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899488146″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews