Morena News: बिजली विभाग की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े कर्मी की मौत, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan News

Morena News : गर्मी आते ही बिजली का उपभोग बढ़ जाता है। जिसके कारण बिजली तारों पर लोड बढ़ जाना भी स्वाभाविक होता है। जिसके कारण विद्युत वितरण निगम द्वारा कई सालों पहले डाले गए तारों का टूटना भी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इन खंभों पर चढ़कर तारों को जोड़ने वाले कर्मचारियों की अगर मानें तो यह बड़ा ही जोखिम भरा काम है, जिसमें कई बार इन कर्मचारियों की जान तक पर बन आती है। जिसका एक ताजा मामला मुरैना से सामने आया है, जहां एक बिजली कर्मचारी की जान चली गई।

इलाके में हड़कंप

जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से ग्वालियर अस्पताल भेजवाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान लच्छीराम कुशवाह के रुप में की है जो कि उम्र 42 वर्ष हरि सिंह का निवासी बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि यह घटना नूराबाद की है, जिसमें इस बिजली कर्मचारी की मौत की वजह सीधे-सीधे ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। ठेकेदार ने विद्युत सप्लाई को रोकने के लिए बिजली विभाग से परमिट नहीं लिया। जिसके कारण कर्मचारी की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में पुलिस ने ठेकेदार को आरोपी बना दिया है और ठेकेदार की पुलिस खोज कर रही है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews