
मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले के नैनागढ़ रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह (बच्चों की जेल) (child observation home) से चार किशोर भाग गए। बताया गया है कि संप्रेक्षण गृह का एक दरवाजा खुला रहने के कारण चार किशोरों को भागने का मौका मिल गया। खास बात ये है कि बाल संप्रेक्षण गृह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं फिर भी बच्चे चकमा देकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर के करीब बाल संप्रेक्षण गृह के चार किशोर भाग गए। गौरतलब है कि संप्रेक्षण गृह में एसएएफ का 1-4 का गार्ड तैनात था, इसके अलावा नगर सैनिक का एक सुरक्षाकर्मी भी पदस्थ है। इतनी भारी सुरक्षा के बीच चार अपचारी किशोर भागने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कोई दरवाजा खुला रह गया, जिससे चारों अपचारी किशोर निकले और एक सुरक्षा गार्ड को झांसा देते हुए मेन गेट से निकल कर भाग गए हैं।
ये भी पढ़ें – जब बेटियों ने पकड़ा माँ से छेड़खानी करने वाले बदमाश को, फिर जमकर की लात-जूतों से खातिरदारी
बता दे कि मुरैना बाल संप्रेक्षण गृह से किशोरों के भागने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि जो बच्चे भागे है इनमें से तीन भिंड जिले के हैं जो हत्या के प्रयास मैं बाल संप्रेक्षण गृह में बंद थे। इसके अलावा एक ग्वालियर क्षेत्र का है जो चोरी का आरोपी बताया जा रहा है। इन चारों को दरवाजा खुला मिला तो पूरी प्लानिंग के साथ मिलकर भागे हैं। घटना के दूसरे दिन पुलिस हरकत में आई। कोतवाली पुलिस टीम रविवार की सुबह संप्रेक्षण गृह पहुंची और पूछताछ में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – नवजात के शव के साथ चक्काजाम, परिजनों का आरोप हमीदिया आगजनी में झुलसी थी बच्ची
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

