
मुरैना,संजय दीक्षित। शहर में बोर्ड की परीक्षाएं और कॉलेज की भी परीक्षाएं शुरू हो चुकी है इसी बीच कलेक्टर के द्वारा धारा 144 लगा दी गई है जिसमें डीजे सहित कई शोरगुल की चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन इसके बावजूद शासकीय कन्या महाविद्यालय में डीजे बजाया जा रहा था और कॉलेज की छात्राओं के द्वारा डीजे पर डांस का कार्यक्रम किया जा रहा था इसी बीच कार्यक्रम के बाद खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था तभी पिज्जा बनाते समय अचानक सिलेंडर की लेजम में आग लग गई जिससे कॉलेज में त्राहि-त्राहि मच गई।
यह भी पढ़े…विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व अध्यक्ष की “ये कैसी शिकायत” !
[dgv_vimeo_video id=”687197855″]
बता दें कि आग लगने के बाद स्कूल के टीचरों ने सरेंडर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की तो आग और ज्यादा भड़क गई उसके बाद काम कर रहे कारीगरों ने गीली बोरी करके सरेंडर ऊपर डाली तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया उसके बाद आग इतनी भयानक थी कि पिज्जा बनाने वाले स्टैंड पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वहां मौजूद आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद बताया गया है कि कॉलेज की प्राचार्य मौके से चली गई थी और कॉलेज परिसर में ब्लास्ट के बाद कांच और अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
[dgv_vimeo_video id=”687196941″]
