डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से कहा – क्या है औकात तुम्हारी, वीडियो वायरल

morena news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिला अस्पताल में सरेआम डॉक्टर की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साफतौर पर वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर मरीज के परिजनों के साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की करते नजर आ रहे है। उधर डॉक्टर ने कहा कि हॉस्पिटल में भर्ती बच्चे के परिजन उनसे रोज लड़ाई-झगड़ा करते हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। जहाँ एक मरीज के परिजन अस्पताल में डॉक्टर से इलाज के संबंध कुछ सवाल जवाब कर रहे थे। इस दौरान डॉक्टर मरीज के परिजन पर भड़क उठे और युवक को औकात में रहने की बात कह रहे है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

उधर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में एक बच्चा 2 दिन से भर्ती है। जिसके परिजन शाम को बच्चे को घर ले जाते हैं और सुबह अस्पताल में आकर डॉक्टर से लड़ाई झगड़ा करते हैं। आईएमओ ने कहा कि कोतवाली थाने में डॉक्टर की तरफ से अभद्रता की शिकायत की गई है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”904932956″]

[dgv_vimeo_video id=”904933504″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews