Morena News : स्वच्छ मुरैना, सुरक्षित मुरैना अभियान के तहत 13 मामले दर्ज 10 हज़ार के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Morena News : स्वच्छ मुरैना, सुरक्षित मुरैना अभियान के तहत 13 मामले दर्ज 10 हज़ार के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी (SP Ashutosh Bagri), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया एवं सीएसपी अतुल सिंह के निर्देशन में फरार इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले में मुनादी कराई जा रही हैं। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। जहाँ स्टेशन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना से 10000 के फरार इनामी बदमाश को इमलिया चौराहा बाईपास क्षेत्र से अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, DR में हुई वृद्धि, जून में बढ़कर आएगी पेंशन, मिलेगा 5 महीने का एरियर्स

जानकारी के अनुसार बता दें कि सीएसपी अतुल सिंह, और स्टेशन थाना प्रभारी टीआई जितेंद्र नागाइच ने बताया कि कान्हा आदतन अपराधी है, जो करीब एक दशक से शहर में दहशत बढ़ाने वाली गतिवधियों में शामिल रहता आया है। दो साल से खामोश बैठे कान्हा ने दो दिन पहले एक महिला को पुराने केस में राजीनामा करने के लिए जान से मारने की धमकी दे डाली। यह शिकायत आने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस सक्रिय हो गई।

यह भी पढ़े…जल्द ही भारत में लॉन्च होगी Mahindra Scorpio, पहली बार नजर आएंगे ये फीचर्स, जाने यहाँ

जिसके बाद मुरैना एसपी आशुतोष बागरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फरार इनामी बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद स्टेशन थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए 10000 रुपए के इनामी बदमाश को मय हथियार के गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…Guna : वीडी शर्मा के आरोपों पर जयवर्धन का पलटवार, BJP नेताओं से जुड़े हत्यारों के तार, कॉल डिटेल की हो जांच

सीएसपी ने बताया कि स्वच्छ मुरैना, सुरक्षित मुरैना अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ चल रही है। इसी के तहत एक युवक ने कान्हा का वीडियो बनाकर पुलिस अफसरों को भेजा। जिसके बाद उसे अंबाह बायपास रोड, इमलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा, एक कारतूस भी जब्त किया है। सीएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव आला अफसरों के पास भेज दिया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”710089024″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews