Morena News : पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध अन्य थानों में भी वारंट लंबित हैं। जिनके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी से अवैध कट्टे व राउण्ड लाने ले जाने के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
morena news

Morena News : 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर मुरैना पुलिस बहुत एक्टिव और अलर्ट है, हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, मुखबिर तंत्र बहुत मजबूत किया हुआ है और इसी का एक अच्छा परिणाम सामने आया है, बानमोर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 अवैध हथियार व जिन्दा कारतूस जब्त किए हैं।

क्या है पूरा मामला

थाना बामौर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वह किसी को देने जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर तलाश की गई तो एक व्यक्ति हाथ में एक प्लास्टिक की हरे रंग की बोरी लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा घेरकर पकडा और प्लास्टिक की हरे रंग की बोरी की तलाशी ली। तो उसके अंदर 315 बोर के 9 देशी कट्टे तथा 02 जिन्दा राउण्ड रखे मिले जिनके संबंध में वैध लायसेंस मांगने पर लायसेंस न होना बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के विरूद्ध अन्य थानों में भी वारंट लंबित हैं। जिनके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी से अवैध कट्टे व राउण्ड लाने ले जाने के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews