Morena News : लॉज में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन महिला और तीन पुरुषों को किया गिरफ्तार

morena news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने साईं पैलेस लॉज में छापा मारा कार्रवाई की है। वहां से पुलिस ने तीन महिलाओं एवं तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह कार्रवाई गुरुवार की दोपहर की है। एक बार फिर से कोतवाली थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर की माधौपुरा पुलिया के पास पराग ऑयल मिल के सामने स्थित सांई पैलेस लॉज में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने लॉज पर छापेमार कार्रवाई की तो तीन युवक, दो महिला और एक युवती संदिग्ध परस्थितियों में मिले हैं। उसके साथ ही लॉज से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। लॉज संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।

गौरतलब है कि शहर में कई जगह होटल और लॉज धड़ल्ले से संचालित है। इनमें देह व्यापार का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। 7 दिनों पहले सेक्स रैकेट पकड़ाने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 15 मार्च को शहर के कैला देवी लॉज में भी पुलिस ने छापा मारते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। तब पुलिस ने लॉज से 7 लड़कियों और 2 युवकों को पकड़ा था।

पुलिस का कहना है कि 6 लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews