Morena: चोरों ने पुलिस चौकी पर ही बोल दिया धावा, बंदूक और कारतूस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मुरैना

 मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (morena) जिले में बदमाशों (goons) के हौंसले इतने बुलन्द है कि सरेआम पुलिस चौकी (police station) में धावा बोलकर दो बंदूक और करीब 150 कारतूस लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल (police force) मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4 बजे मिर्घान पुलिस चौकी पर बदमाशों ने मालखाने का ताला तोड़कर दो बंदूक और कारतूस लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए और डॉग स्क्वाड की मदद से छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें… Datia: आबकारी अधिकारी ने कंजर बच्चों को दी ये समझाइश, वीडियो वायरल

एक तरफ देखा जाए कि पुलिस आमजनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए होती हैं लेकिन कहीं न कहीं पुलिस की बहुत बड़ी लापवाही सामने आती हैं। जहां चोरों ने मालखाने का ताला तोड़कर दो बंदूक और कारतूस लिया और नौ दो गयारह हो गए और पुलिस हाथ मलती रह गयी। पुलिस टूटी हुई कुन्डी वाले कमरे में डॉग स्क्वाड की मदद और फिंगरप्रिंट से जांच कर रही हैं। अब देखना होगा कि चौकी पर तैनात आरक्षकों के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सुबह सूचना दी गयी थी उसमें कितना सच और कितना झूठ हैं।ये सब जांच के बाद स्पष्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… MP Board: 12वीं परीक्षा परिणाम को लेकर फंसा पेंच, सीएम शिवराज लेंगे अंतिम निर्णय

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया ने बताया कि चौकी पर दो आरक्षक और एक प्रभारी तैनात रहता है। सुबह 4 बजे सूचना मिली कि ताले की कुन्डी तोड़कर दो बंदूक और कारतूस निकाल कर ले गए है। मौके पर एसपी के साथ मिलकर डॉग स्क्वाड की मदद से जाँच की जा रही हैं। बाद में पता चला कि दोनो बंदूक और कुछ कारतूस कमरे में रखे हुए हैं। प्रारंभिक जांच की जा रही हैं कि अगर कुन्डी टूटी हुई है तो चोरी में क्या क्या गायब हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”566902756″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews