Road Accident: फिल्मी स्टाइल में पलटी बोलेरो, लोगों को आई गंभीर चोटें, Video Viral

Road Accident

मुरैना, संजय दीक्षित। जौरा थाना क्षेत्र के तहसील के सामने फिल्मी स्टाइल में बोलेरो पलट गयी। जिसमें बैठे लोगों के गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार जौरा से मुरैना की तरफ बुलेरो तेज स्पीड में आ रही थी। तभी जोरा तहसील के सामने बुलेरो पलट गई। मौके पर पहुंचे युवकों ने तुरंत बोलेरो को उठाया।

जिस में बैठे युवको को बाहर निकाला और गंभीर लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि बोलेरो चालक तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। तभी लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे बोलेरो पलटी खा कर गिर पड़ी।

Read More: वर्धमान पहुंचे नरोत्तम के कड़े तेवर- “निर्ममता दीदी की ममता सिर्फ घुसपैठियों के लिए” 

मौके पर खड़े लोगों ने गाड़ी से सवारियों को निकालकर बाहर निकाला और गाड़ी को सीधा किया। गाड़ी पलटने से छतिग्रस्त हो गयी और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews