Khajrana Ganesh Indore : खजराना गणेश में खुली प्रसाद की सबसे महंगी दुकान, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान

Khajrana Ganesh Indore

Khajrana Ganesh Indore : इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह शहर का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां हर कोई माथा टेकने जाता हैं। इस मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा हुआ देखने को मिलता है।

यहां करीब 60 से ज्यादा प्रसाद की छोटी-छोटी दुकानें बनी हुई है। जिसकी कीमत लाखों नहीं करोड़ों रूपये हैं। जी हां, मंदिर की दुकानों की कुछ वक्त पहले नीलामी की गई थी। जिसमें एक दुकान सबसे महंगी बिकी।

Khajrana Ganesh Indore

नीलामी में प्रसाद की सबसे मांगी दुकान करीब 1.72 करोड़ में बिकी। इसकी खबर सुन बड़े से बड़ा व्यापारी भी दंग रह गया। क्योंकि ये दुकान सिर्फ 70 वर्ग फिट की है। लेकिन ये एक करोड़ 72 लाख रुपये में बिकी। जैसा की आप सभी जानते हैं इंदौर एक ऐसी राजधानी है जहां हर कोई उद्योग करना चाहता हैं।

Khajrana Ganesh Indore में खुली दुनिया की सबसे महंगी प्रसाद की दुकान –

हर कोई यहां इन्वेस्ट कर अपना बिजनेस खोलना चाहता हैं। ऐसे में रियाल स्टेट कंपनियां भी शिखर छूते हुए नजर आ रही है। खजराना गणेश मंदिर में जो सबसे महंगी प्रसाद की दुकान बिकी है उसके मालिक दीपक राठौड़ है।

उनका ये दावा है कि ये सबसे महंगी दुकान है दुनिया की। खजराना गणेश के आशीर्वाद से ही ये दुकान उन्हें मिली है। आने वाले समय में इसके दाम और ज्यादा बढ़ जाएंगे। उनके इस दावे को उन्होंने चस्पा भी करवा दिया है।

वह यहां यहां 25 से 30 साल से प्रसाद की दुकान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके ये दुकान अब खुल गई है। अक्टूबर में दुकान के टेंडर जारी किए थे, जिसमें 108 लोगों ने फॉर्म भरे थे। जिसमें से सिर्फ 7 लोगों के ही फॉर्म सिलेक्ट हुए थे और इन्हीं में से एक नाम दीपक राठौड़ का था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews