MP Board 2025: छात्रों के लिए जरूरी खबर, 21 मई तक द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन, 17 जून से एग्जाम, जानें कब होगा कौन सा पेपर?

कक्षा 10वीं के लिए 17 जून से 26 जून तक और कक्षा 12वीं के लिए 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
MP Board Exam 2025

MP Board 10th 12th 2025 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के असफल छात्रों के लिए काम की खबर है। मंडल द्वारा द्वितीय परीक्षा का आयोजन जून जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा।इसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।इस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 मई है।

जो छात्र पहले प्रयास में फेल हो गए या अनुपस्थित रहे थे, वे दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए mponline.gov.in पर जाकर पंजीकृत विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।हर विषय के लिए ₹500 का समान शुल्क निर्धारित किया गया है। जो छात्र परीक्षा देगा परिणाम आने तक वह अगली परीक्षा में अस्थायी रूप से प्रवेश भी ले सकता है। इससे उसकी अगली परीक्षा की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

कब होगी परीक्षा?

कक्षा 10वीं के लिए 17 जून से 26 जून तक और कक्षा 12वीं के लिए 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।प्रत्येक दिन परीक्षा अवधि तीन घंटे 9:00 से 12:00 निर्धारित की गई है। पहले परीक्षा के केंद्र एवं समय-सारणी के अनुरूप ही परीक्षा केंद्र चयनित होंगे।पहली परीक्षा से प्रैक्टिकल या आंतरिक परीक्षा में प्राप्त अंक दूसरी परीक्षा में भी मान्य होंगे।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी?

बता दे कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में पास होने के लिए हर विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।इसके अलावा पहले प्रयास में उत्तीर्ण विद्यार्थी किसी एक विषय में अंक सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

https://www.mpbse.nic.in/Bse_Second%20exam_2025TT.pdf

https://www.mpbse.nic.in/Bse_3882_3883_3886_3887.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews