MP Board : कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को एक और मौका, इस तारीख तक भर सकते है परीक्षा फॉर्म, जानें डिटेल्स

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के आवेदन-पत्र सामान्य शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की है, जिन छात्रों ने अबतक फॉर्म नहीं भरा है वे इस तय तारीक तक भर सकते है।
MP Board

MP Board 10th 12th  2024 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के आवेदन-पत्र सामान्य शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है, जिन छात्रों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे 4 दिन के अंदर कर सकते है।

दरअसल, एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी है। पूर्व में यह तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई थी। अब छात्र सामान्य शुल्क के साथ 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, शेष नियम-निर्देश पूर्ववत रहेगें।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दे कि हर साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 18 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं, जिन्हें करीब 1200 रुपए परीक्षा शुल्क देना होता है, हालांकि SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट मिलती है

संबल कार्ड धारकों को परीक्षा फीस फ्री

एमपी बोर्ड का परीक्षा फार्म भरने वाले कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए भी राहत भरी खबर है, जिन परिवारों के पास संबल कार्ड हैं, ऐसे छात्रों से परीक्षा फीस नहीं वसूली जाएगी।कमजोर वर्ग के 10वीं और 12वीं कक्षा में अध्यननरत विद्यार्थियों से जिनके पास संबल कार्ड है, ऐसे ढाई लाख परीक्षार्थियों के परीक्षा फीस की राशि करीब 26 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश शासन द्वारा एमपी बोर्ड को भुगतान की जाएगी।

फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।वही 10वीं बोर्ड की मैन परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी ।वही 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews