MP BOARD 2024 : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, आज से भरे जाएंगे 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म, जानें नियम-प्रक्रिया

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।अगर किसी की मार्कशीट पर किसी विषय के सामने SUPTH लिखा है तो आपको उस विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देना है।ध्यान रहे 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी।
MP Board

MP BOARD 10th-12th Supplementary Exam :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके है, ऐसे में जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री आई है उन्हें बोर्ड ने पास होने का एक और मौका दिया है। बोर्ड  ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें घोषित कर दिया है।

एमपी बोर्ड की समय सारणी के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स को किसी विषय या विषयों में कम्पार्टमेंट लगा है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर आज 1 मई से सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकते हैं। यह फॉर्म 7 जून तक भरे जाएंगे और इसकी परीक्षा में आयोजित की जाएगी।

उर्तीण होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

इसके अलावा रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं। बता दे कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।

2 से ज्यादा में फेल वालों का क्या…?

अगर किसी की मार्कशीट पर किसी विषय के सामने SUPTH लिखा है तो इसका मतलब है कि आपको उस विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देना है।ध्यान रहे 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से एमपी बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

इस बार ऐसा रहा रिजल्ट

  • बता दे कि इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के 17,05,896 रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 10वीं के 9,71,499 और 12वीं के 7,34,397 परीक्षार्थी शामिल थे।
  • इस साल कक्षा 10 वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 58.10 प्रतिशत और कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48 रहा। कक्षा 10 की पूरक परीक्षाओं में कुल 1,00,377 छात्र भाग ले सकेंगे। इनमें 49,877 छात्र और 50,500 छात्राएं शामिल हैं।
  • कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में करीब 88 हजार छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इनमें 45,456 लड़के और 42,909 लड़कियां शामिल हैं। इनमें 5,60,782 परीक्षार्थी फेल हो गए। जबकि 2,20,584 परीक्षार्थी सप्लीमेंट्री आए हैं,इनमें रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के विद्यार्थी शामिल हैं।

कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म फील करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको एमपी बोड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको एक लिंक दिखेगा जिसका नाम सप्लीमेंट्री फॉर्म है, उस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने सप्लीमेंट्री एग्जाम का फॉर्म दिखाई देगा,उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरना है।
  • फॉर्म भरते वक्त फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ना न भूलें, साथ ही मांगी गई फीस का भुगतान भी कर दें।
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews