MP By-Election : 8 जिलों के कलेक्टर- एसपी को निर्देश, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

MP By-Election : 8 जिलों के कलेक्टर- एसपी को निर्देश, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में होने जा रहे उप चुनावों (MP By Election) को लेकर जहाँ राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं वहीँ मध्यप्रदेश शासन भी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है।  कोरोना काल में हो रहे उप चुनाव को देखते हुए गृह विभाग ने उप चुनाव वाले 8 जिलों के कलेक्टर और एसपी को निर्देश जारी किये हैं।

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए राज्य शासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करा रहा है।  शासन एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले 8 जिलों में कोरोना गाइड लाइन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना पुरानी कीमत पर, जानें ताजा रेट

कोरोना को देखते हुए गृह विभाग (Home Department) के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में खंडवा, खरगौन, देवास, बुरहानपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना एवं अलीराजपुर में होने जा रहे उपचुनावों में कोरोना गाइड पालन कराने के लिए इन जिलों के कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें – माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा-कांग्रेस का हुआ आमना सामना, फिर हुआ ये

गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : जारी रहेगा बारिश का दौर, 10 संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews