MP Cabinet Expansion : सोमवार को मोहन कैबिनेट का विस्तार! रामनिवास रावत बन सकते है मंत्री, इन नामों की भी चर्चा

खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत को मोहन सरकार बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मंत्री पद से नवाजा सकती है। इसे लेकर पार्टी में भी सैद्धांतिक सहमति भी बन चुकी है।
cm mohan

Mohan Cabinet Expansion : अमरवाड़ा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।खबर है कि सोमवार को डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसमें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए  विधायकों रामनिवास रावत और कमलेश शाह को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।हालांकि छिंदवाड़ा से कमलेश शाह के शपथ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, माना जा रहा है कि 10 जुलाी को होने वाले उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें शपथ दिलाई जा सकती है।

इसके अलावा जातिय और क्षेत्रीय समीकरण को साधते हुए 2-3 अन्य विधायकों की भी कैबिनेट में एंट्री हो सकती है।चर्चा तो यह भी है कि कई मंत्रियों के परफॉर्मेंस के आधार पर कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। सुत्रों के अनुसार, सोमवार को राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, इसको लेकर बीजेपी और सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते दिनों हुए दिल्ली दौरे के दौरान प्रमुख नेताओं से मुलाकात कैबिनेट विस्तार की सहमति ली है।

रावत की होगी मोहन कैबिनेट में एंट्री!

  • दरअसल, मोहन कैबिनेट में वर्तमान में 4 पद खाली हैं। सीएम समेत अभी कैबिनेट में 30 मंत्री शामिल हैं, जबकी एमपी में कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 34 तक हो सकती है। सुत्रों के मुताबिक, उपचुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत और कमलेश शाह को मोहन मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।हालांकि विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा अभी तक नहीं दिया है। कैबिनेट में शामिल होने के बाद रामनिवास रावत विधायकी से इस्तीफा दे देंगे और इसके बाद वहां उपचुनाव होंगे।
  • चुंकी रामनिवास रावत को ओबीसी का बड़ा चेहरा है औ वे श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से 6 बार के विधायक है।  रावत दिग्विजय सरकार में राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री रहे है।रावत 2013 के विधानसभा चुनाव की उस लहर में भी इलेक्शन जीतने में सफल हो गए, जब भाजपा 230 में से 163 पर चुनाव जीती थी, हालांकि मुरैना लोकसभा से 2019 में चुनाव लड़ा था, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर से हार गए थे। ऐसे में अब भाजपा में आने और कैबिनेट में शामिल होने के बाद रावत बीजेपी को मजबूत कर सकते है।

कमलेश शाह को भी मिल सकती है कैबिनेट में जगह

अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह को भी कैबिनेट में शामिल करने की अटकलें तेज है।  लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनके बीजेपी में आने के बाद अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा की गई है और 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। बीजेपी ने कमलेश शाह को ही अमरवाड़ा से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया ।चुंकी छिंदवाड़ा लोकसभा की जीत में शाह की बड़ी भूमिका रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews