Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, बिजली उपभोक्ताओं- किसानों को बड़ा तोहफा

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद आज मंगलवार को मोहन कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। करीब तीन माह बाद हुई कैबिनेट बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया गया।वही कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने पर मंजूरी दी गई।
mp cabinet

Mohan Cabinet Meeting Today 2024 :   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों को बिजली सब्सिडी, डॉक्टरों की सीधी भर्ती और प्रमोशन के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है।बैठक के पहले सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मंत्री परिषद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री परिषद के सदस्य गण ने प्रदेश की लोकसभा सीटों पर आए परिणामों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी बधाई दी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  •  मोहन कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया। । बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 करोड़ की सब्सिडी, जबकि एससी एसटी वर्ग को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।
  • किसानों को सोलर एनर्जी पंप लगाने पर छूट
  • स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
  • स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों भर्तियां होंगी। तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 1214 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 607 पदों पर सीधी भर्ती और 607 पद चयन परीक्षा से भरे जाएंगे।
  • कैबिनेट बैठक में किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान देने के फैसले को मंजूरी दी गई।यह अनुदान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार अनुदान दिया जाएगा।
  • भोपाल गैस राहत अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर जा सकेंगे।
  • गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में साल मनाया जाएगा।इस दौरान गौशालाओं का उन्नयन होगा, सड़कों की गायों को गौशाला में भेजा जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां चलाई जाएगी ताकी उनका उपचार किया जा सकें।

शाम को कलेक्टर-कमिश्नर के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

  • कैबिनेट बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति और कामों की समीक्षा करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी चर्चा करेंगे।उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।
  • कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी और आइजी के साथ भी वर्चुअल बैठक करेंगे। शाम 4 बजे कलेक्टरों, कमिश्नरों, जन प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार के कामकाज के साथ कानून व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम विषयों पर पर फीडबैक लेंगे। जल गंगा संवर्धन, पौधरोपण और अन्य अभियानों और केंद्र की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 11, 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews