GST News: जीएसटी राजस्व संग्रहण में प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, CM मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दी बधाई

GST

GST Collection Record MP: अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए जीएसटी संग्रहण आंकड़ों के बाद मध्य प्रदेश द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की ख़बर सामने आई थी। एक और जहां केंद्र सरकार के जीएसटी संग्रहण में 10% की वृद्धि आई है तो वही मध्य प्रदेश ने दिसंबर 2023 में 3304 करोड रुपए का जीएसटी राजस्व प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल किया है।

2022 के मुकाबले बढ़ा 11% GST Collection

आपको बता दें मध्य प्रदेश ने दिसंबर 2022 के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 11% की बढ़ोत्तरी की है। पिछले साल दिसंबर माह में जहां प्रदेश का कुल जीएसटी संग्रहण 3079 करोड़ रुपए था तो वहीं इस वर्ष दिसंबर माह में यह बढ़कर 3304 करोड़ हो गया है। उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी है।

3304 करोड़ का संग्रहण कर बनाया रिकॉर्ड

देवड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने जीएसटी राजस्व संग्रहण का नया रिकॉर्ड बनाया है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माह दिसंबर 2023 में 3304 करोड़ रुपए जीएसटी राजस्व प्राप्त किया गया है । यह राशि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के उपरांत किसी भी माह में प्राप्त सर्वाधिक राजस्व है। उपलब्धि के हासिल होने पर वित्त मंत्री देवड़ा ने करदाता, कर सलाहकार, चार्टर्ड एकाउंटेंटस और विभागीय अधिकारी को बधाई दी है।

CM यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जीएसटी संग्रहण को लेकर बधाई दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब जीएसटी राजस्व संग्रहण में प्रदेश ने रिकॉर्ड उपलब्धि प्राप्त की है। इससे राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी, सभी को बधाई।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews