
mp crime news
MP Crime News : मध्यप्रदेश के शाजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात देवास में पदस्थ आरक्षक द्वारा एक युवती और उसके पिता पर गोली चला दी गई। जिसके बाद पिता की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं यूपी गंभीर रूप से घायल है जिसे इंदौर रेफर किया गया है। बड़ी बात यह है कि जिस आरक्षक ने गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया उसने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। यह मामला प्रेम प्रसंग का है।
MP News : यहां जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर जब पुलिस को सुचना मिली तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और इस मामले की पूरी जानकारी निकाली। सभी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा बताया गया गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक युवती की हालत भी काफी ज्यादा गंभीर है। इतना ही नहीं एक युवक को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की तो गोलीबारी करने वाले आरोपित की लाश रेलवे ट्रैक से पाई गई जिसे बरामद कर लिया गया है।
आरोपित सबसे पहले रात करीब 1 बजे घर के पहली मंजिल में घुसा। ऐसे में उसने लड़की और उसके पिता पर गोली बरसा दी। जिसकी आवाज सुन आसपास के लोग भी डर गए। आरक्षक पिछले दो साल से देवास में डीएसपी हैडक्वार्टर किरण शर्मा का ड्राइवर था। वह धार का रहने वाला था। आरक्षक के पिता लंबे समय से बेरछा में पदस्थ थे। ऐसे में आरक्षक भी पुलिस में भर्ती होने से पहले वहीं रहता था। तभी प्रेम प्रसंग का मामला शुरू हुआ।
आरोपित की युवती के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो भी देखने को मिली जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट करने के बाद आरोपित युवक ने कैप्शन में लिखा था प्यार में धोखा इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। गोलीबारी की वारदात के बाद एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने घटना स्थल का भी मुआयना किया। एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर मौजूद रहे।
