मतदान दलों की हर गाड़ियों में होगा GPS, अलग-अलग जगहों पर बनाए जाएंगे पिंक केंद्र

MP Election , GPS

MP Election : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय लगातार चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखने के लिए इंदौर में 25 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिनकी बीते दिन इंदौर के कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा बैठक ली गई। आयोजित बैठक में 25 नोडल अधिकारियों शामिल हुए। सभी को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। साथ ही ये भी निर्देशित किया गया कि मतदान दलों के हर वाहनों में जीपीएस लगवाना अनिवार्य होगा। ऐसे में जिस भी वाहन में जीपीएस नहीं पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पिंक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक, बैठक में आदर्श और पिंक मतदान केंद्र बनाने की भी बात कही गई। जल्द ही इन्हें बना कर तैयार किया जाएगा। इसलिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं दिव्यांगों और 80 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को घर बैठे मतदान दिलवाने के लिए भी जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कई नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति की जाएगी। ताकि किसी भी सदस्य को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

इसके अलावा कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि वह अपने कार्यों में नवाचार लाएं साथ ही नवाचार, नवीन व्यवस्थाएं, आदर्श मतदान केंद्रों, पिंक मतदान केंद्रों का दस्तावेजीकरण भी करें। मतदान दलों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं उन्होंने निर्वाचन व्यवस्थाओं के जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की भी बात कहीं।

साथ ही कहा कि सभी को दिया जाने वाला प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित मापदंड के अनुसार ही दिया जा सकेगा। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग पोर्टलों, ऑनलाइन व्यवस्था, आईटी प्लान, स्वीप अभियान, स्ट्रांग रूम प्रबंधन, प्रेक्षक प्रबंधन, शिकायत निवारण एवं हेल्पलाइन सेंटर की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, डाक मतपत्रों की व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, व्यय लेखा प्रबंधन, आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के लिए कहा साथ ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के चलते की जाने वाली कार्रवाइयों के संबंध में समीक्षा की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews