MP की गौशालाओं के लिए 66.74 करोड़ रूपये, आज इंदौर से एक क्लिक में राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव

जुलाई के अनुदान के रूप में गौशालाओं के खातों में पहुंचेंगे ₹66.73 करोड़ से ज्यादा, प्रदेश में प्रति गोवंश रोजाना ₹40 की दर से दिया जाता है अनुदान
MP की गौशालाओं के लिए 66.74 करोड़ रूपये, आज इंदौर से एक क्लिक में राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश की गौशालाओं में रखे 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए आज ₹66.74 करोड़ की राशि जारी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम से DBT के जरिए पैसा सीधे गौशालाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह जुलाई 2026 के लिए मिलने वाला अनुदान है।

प्रदेश में पंजीकृत और संचालित गौशालाओं को एक गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार रोजाना ₹40 देती है। इसी हिसाब से जुलाई के लिए ₹66 करोड़ 73 लाख 81 हजार 160 का भुगतान किया जा रहा है।

5.40 लाख गोवंश के लिए जारी हो रही राशि

राशि मध्य प्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के जरिए दी जाएगी। ऑनलाइन ट्रांसफर होने के कारण पैसा सीधे संबंधित गौशालाओं के बैंक खातों में पहुंचेगा। सरकार के मुताबिक इसका इस्तेमाल वहां रखे गोवंश के भोजन और देखरेख पर किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews