मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 2026 में मिलेगा 127 छुट्टियों का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय, कैलेंडर जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।इसके साथ ही राज्य सरकार ने 5-डे वर्किंग रूल भी जारी रखा है।
Govt employee news

demo pic

MP Employees Holiday 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन कार्यरत रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। इसमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल है।

गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को अब सार्वजनिक छुट्टी के रूप में शामिल किया गया है, जिससे सार्वजनिक छुट्टियों की संख्या 23 हो गई है। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए 62 ऐच्छिक अवकाश भी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से वे अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तीन छुट्टियों का चयन कर सकते हैं। हालांकि, 2026 में कुछ प्रमुख त्योहार शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। इससे कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

फाइव-डे वर्किंग रूल नियम रहेगा लागू

कैलेंडर के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के लिए फाइव-डे वर्किंग रूल को 2026 के लिए भी लागू रखा गया है, इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है यानि सप्ताह में पांच दिन कार्यालय खुलेंगे और शनिवार-रविवार अवकाश रहेगा। हालांकि बीते दिनों राज्य सरकार की ओर से काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कर्मचारियों और विभागों के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते कार्य समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार ने फाइव-डे वर्किंग रूल लागू किया था । वर्ष 2020 से पहले, दूसरे और तीसरे शनिवार को सरकारी कार्यालय खुले रहते थे।

सार्वजनिक अवकाश (संभावित)

इसमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), होली (4 मार्च), गुड़ी पड़वा (19 मार्च), चेट्रीचंड (20 मार्च), रामनवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), डॉ अंबेडकर जयंती और बैशाखी (14 अप्रैल), परशुराम जयंती (20 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), ईद-उल-जुहा (27 मई), महाराणा प्रताप जयंती/छत्रसाल जयंती (17 जून), मुहर्रम (26 जून), मिलाद-उन-नबी (26 अगस्त), कृष्ण जन्माष्टमी (4 सितंबर), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्तूबर), विजयदशमी (20 अक्तूबर), दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर 2026) शामिल हैं।

MP HOLIDAY CALENDAR 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews