युवाओं के लिए खुशखबरी: डॉ. मोहन यादव की सरकार ऊर्जा विभाग में 3 साल में करेगी 50 हजार नियमित पदों पर भर्ती, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अगले तीन वर्षों में 50 हजार नियमित सरकारी पदों पर भर्ती करने की योजना बनाई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
युवाओं के लिए खुशखबरी: डॉ. मोहन यादव की सरकार ऊर्जा विभाग में 3 साल में करेगी 50 हजार नियमित पदों पर भर्ती, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने रोजगार को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार अगले तीन वर्षों में लगभग 50 हजार पदों पर भर्तियां करने जा रही है।

यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी भर्तियां नियमित पदों पर की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

नियमित पदों पर होगी नियुक्ति

मंत्री तोमर के बयान के अनुसार, सरकार का पूरा फोकस युवाओं को स्थायी रोजगार देने पर है। पिछले कुछ समय से सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग लगातार उठ रही थी। अब सरकार ने तीन साल का रोडमैप तैयार कर 50 हजार रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।

इस फैसले से प्रदेश के उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे थे। सरकार की ओर से जल्द ही इन भर्तियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना सामने आने की संभावना है।

भर्ती की जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बाइट यहां सुनें..

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews