मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

ias transfer 2025

MP IAS Transfer 2024: बुधवार को मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। दो आईएएस अधिकारियों को शासन द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस संबंध में 17 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

वीरा राणा बनी मुख्य सचिव

बैच 1998 कि आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मध्यप्रदेश शासन का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। आदेश के अनुसार इन्हें वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संजय बंदोपाध्याय बने कर्मचारी चयन मण्डल के नए अध्यक्ष 

प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय (बैच 1998 ) को नवीन पदस्थापना मिली है। इन्हें कर्मचारी चयन मण्डल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ बैक 1990 के अधिकारी मलय श्रीवास्तव अध्यक्ष, कर्मचारी चयन मण्डल के पदभार से मुक्त हो चुके हैं। मलय श्रीवास्तव को विकास आयुक्त और अपर मुख्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP IAS Transfer 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews