
MP IPS Transfer 2024: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिमीदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 4 फरवरी रविवार को राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत डीपी गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/परिवहन आयुक्त ग्वालियर पद पर नियुक्त किया गया है।
राकेश कुमार बने नगरीय पुलिस इंदौर के नए पुलिस आयुक्त
राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल से हटाकर अटरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस आयुक्त, जिला इंदौर पद पर तैनात किया गया है।
आईपीएस अफसर अनुराग को मिली यह जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय (भोपाल) (गुप्तावती) में पुलिस महानिरीक्षक पद पर कार्यरत आईपीएस अफसर अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल पर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

