सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का सादगी भरा अंदाज, लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, किया ऑटो से सफर

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का सादगी भरा अंदाज, लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, किया ऑटो से सफर

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी आज वोकल फॉर लोकल के आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यालय से ऑटो रिक्शा में बैठकर मीसाबंदियों के घर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मीसाबंदियों के घर पहुँचकर आशीर्वाद लिया। सांसद भाजपा के मीसाबंदी कार्यकर्ताओं के घर पहुँचे जहां उन्होंने दीपावली मिलन के अवसर पर मिठाईयां भेट करी। मिलन समारोह के तहत भाजपा के कई कार्यकर्ता एक साथ उपस्थित हुए।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। कुछ ही दिन पूर्व उन्होंने सड़क पर बैठने वाले नाई से अपने बाल कटवाए थे। वही दीपावली के 1 दिन हो पूर्व दृष्टिहीन परिवार की मदद करते हुए उनके दिए सारे खरीद लिए थे जो उन्होंने बाद में प्रशासन से गरीबों में बटवा दिए। हालांकि चाहे जो भी हो सांसद की दरियादिली और सादगी भरा अंदाज लोगों में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews