Milk Price Hike in Indore : आज से इतना महंगा हुआ इंदौर में दूध, एमपी दुग्ध व्यवसायी संघ ने लिया निर्णय

Milk Price Hike in Indore

Milk Price Hike in Indore : मध्यपदेश के इंदौर शहर में आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल, आज यानी 1 मार्च 2023 से इंदौर की जनता के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में निजी दूध विक्रेता भी अब बढ़ते दाम में दूध की बिक्री कर रहे हैं। दूध की कीमतों में बढ़तरी करने का निर्णय मध्य प्रदेश दुग्ध व्यवसायी संघ ने पशुधन, खली, भूसा आदि के दाम को देखते हुए लिया है।

Milk Price Hike in Indore : इतने रूपये महंगा हुआ दूध – 

ऐसे में आज से 2 रूपये प्रति लीटर महंगा दूध अब लोगों को खरीदना पड़ेगा। अभी तक बंदी के दूध के दाम 58 रूपये प्रति लीटर थे लेकिन अब ये बढ़ाकर 60 रूपये प्रति लीटर कर दिए गए है। दरअसल, मध्यप्रदेश में लगातार पशुधन, खली, भूसा आदि के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे दामों को देखते हुए दूध के दाम 50 से 60 रूपये तक आ गए है। इस वजह से आम जनता की जेब पर भारी असर देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान हो रही हैं।

संघ की कार्यकारिणी मंडल में लिया गया निर्णय – 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार के दिन संघ की कार्यकारिणी मंडल की बैठक में इसको लेकर कई चर्चा की गई। इसके बाद संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, उपाध्यक्ष रंगलाल पानेरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इंदौर में 1 मार्च से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में बंदी दूध 58 रुपये प्रति लीटर था जो 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews