MP News: गर्मियों में रेलवे की तरफ से यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, अब बांद्रा टर्मिनस और रीवा के बीच चलेंगी स्‍पेशल ट्रैन

MP News: भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरअसल गर्मियों में अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए अब बांद्रा टर्मिनस से रीवा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है। इस ट्रेन की सेवा हर गुरुवार को बांद्रा से मिलेगी।
MP News: गर्मियों में रेलवे की तरफ से यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, अब बांद्रा टर्मिनस और रीवा के बीच चलेंगी स्‍पेशल ट्रैन

MP News: गर्मी की छुट्टियों में, भारतीय रेलवे उन यात्रियों की सुविधा को भी ध्यान में रख रही है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो अपने घर जा रहे हैं। इस समय में अधिक भीड़ को संभालने के लिए बांद्रा टर्मिनस से रीवा स्टेशन के बीच अनारक्षित साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ये अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें पश्चिमी मध्य रेलवे द्वारा शुरू/समाप्त होंगी।

जानें इसके स्टेशन:

दरअसल जानकारी में सामने आया है कि इस ट्रेन में सभी डिब्बे द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच के होने वाले है। यात्री इस ट्रेन के ठहराव और समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलने वाली है जिसमें बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, पालधी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, और सतना स्टेशन पर रुकेगी। इस आरक्षित स्पेशल ट्रेन द्वारा कुल 18 फेरे लगाए जाएंगे।

जानें इसका समय और तारीख:

बांद्रा टर्मिनस से तड़के 04:30 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09129 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को यात्रा करेगी। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अन्य स्टेशनों से गुजरकर इटारसी पहुंचेगी रात्रि 21:26 बजे, जबलपुर मध्य रात्रि 01:35 बजे, कटनी 03:30 बजे, मैहर 04:36 बजे, सतना 05:25 बजे, और रीवा प्रातः 07:00 बजे तक पहुंचेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मई और जून माह में निर्धारित तारीखों पर यात्रा करेगी। जानकारी के मुताबिक यह ट्रैन मई माह में 2, 9,16, 23 एवं 30 तारीख और जून माह में 06, 13, 20 एवं 27 तारीख को चलाई जाएगी।

रीवा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गाडी:

दरअसल प्रत्येक शुक्रवार को, गाड़ी संख्या 09130 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रीवा से 11:00 बजे को रवाना होकर सतना में 12:50 बजे पहुंचेगी, फिर मैहर में 13:15 बजे, कटनी में 14:10 बजे, जबलपुर में 15:35 बजे, और अंत में इटारसी में 20:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद, अगले दिन 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पर आजाएगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मई और जून माह के निर्धारित तारीखों पर यात्रा करेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews