MP News : ग्वालियर झांसी हाईवे 44 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, टैंकर और बस की हुई जोरदार टक्कर, कई सवारियों के घायल होने की खबर

MP News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के हरिपुर तिराहे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ग्वालियर झांसी हाईवे 44 पर आज एक भीषण सड़क हादसे में बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
MP News : ग्वालियर झांसी हाईवे 44 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, टैंकर और बस की हुई जोरदार टक्कर, कई सवारियों के घायल होने की खबर

MP News : ग्वालियर झांसी हाईवे 44 पर आज एक भीषण सड़क हादसे में बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कई सवारियां घायल हो गई हैं। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के हरिपुर तिराहे पर हुई, जहां बस और कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है।

घटनास्थल की स्थिति:

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बस में बैठी सवारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। बस और कंटेनर के ड्राइवर को भी स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
accident

स्थानीय लोगों की सहायता:

हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने तत्परता से दिखते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में मदद की। स्थानीय निवासियों ने बस और कंटेनर के ड्राइवर को शीशा तोड़कर बाहर निकाला और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
[dgv_vimeo_video id=”964322861″]

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews